मानवता शर्मसारःसरकारी अस्पताल के शौचालय की टंकी में मिला भ्रूण

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 08:27 AM (IST)

डेरा बस्सी(गुरप्रीत): डेरा बस्सी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल की एमरजैंसी के टॉयलेट की फ्लश टंकी में शनिवार को बच्चे का भ्रूण मिला है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में कोई व्यक्ति इस भ्रूण को यहां फैंक गया। यह एक मेल बेबी का विकसित भ्रूण है और 24 घंटे से भी कम समय का है। 

टॉयलेट की सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मी गुरदीप सिंह को टॉयलेट की फ्लश टैंक का ढक्कन उठा हुआ दिखाई दिया। उसने ढक्कन उठाकर देखा तो पानी में डूबा हुआ नवजात का भ्रूण औंधे मुंह फंसा हुआ था। उसने मैडीकल स्टाफ को इसकी सूचना दी। बता दें कि सिविल अस्पताल की इसी एमरजैंसी के शौचालय में भ्रूण फैंकने की 2 माह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में करीब 6 माह का भ्रूण बाथरूम में पड़ा मिला था। सिविल अस्पताल की एस.एम.ओ. डा. संगीता जैन ने बताया कि सिविल अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News