प्रकाश सिंह बादल के देहांत के बाद बादल Brothers की भावुक तस्वीर आई सामने
punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 06:38 PM (IST)

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक स. प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पंजाब की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान सुखबीर बादल व मनप्रीत बादल की एक भावुक तस्वीर सामने आई है।
प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित दफ्तर में लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। उनके पार्थिव शरीर को बादल गांव ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल यानि कि वीरवार को गांव बादल में होगा।
बता दें मनप्रीत बादल ने मनमुटाव के बाद प्रकाश सिंह बादल से अलग हो गए थे और फिर उन्होंने अपनी अलग पार्टी पीपीपी (पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब) बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से नाता जोड़ लिया और अब भारत जोड़ो यात्रा से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here