पंजाब पुलिस ने शार्प शूटर का किया Encounter, घर में घुसकर चलाई गोलियां

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 03:44 PM (IST)

मोगा : पंजाब के मोगा में पुलिस व शूटर में एनकाउंटर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मोगा में पुलिस व एक शार्प शूटर का एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह शूटर दविंदर बंबीहा ग्रुप से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान मलकीत सिंह मन्नू के रूप में हुई है, जो पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Moga News, Punjab Police, Encounter

जानकारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ये लोग मोगा के दोसांझ रोड स्थित एक किराये के मकान में रह रहे हैं। यहां पर एजीटीएफ और सीआईए स्टाफ ने छापा मारा था। जैसे ही पुलिस टीम घर में दाखिल हुई, आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस बीच, आरोपी मलकीत सिंह मन्नू गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आरोपी इस मकान में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपी मनकील सिंह मन्नू दविंदर बंबीहा ग्रुप का शूटर था। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News