चोरों के हौंसले बुलंद! मंदिर की गुल्लक तोड़कर नकदी समेट ले गया बदमाश

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 07:13 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): नगर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। हालात ये है कि चोर मंदिरों को भी नहीं बख्श रहे। गत रात्रि चोरों ने मंदिर की दो गुल्लकें तोडकर उसमें से हजारों की नकदी चुरा ली। संस्था के प्रमुख शिवम नरूला ने नगर थाना नं 1 की पुलिस को सूचित कर दिया है। चोरी की घटना मंदिर में लगी सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

शिवम नरूला ने बताया कि उक्त चोर ने अबोहर सीतो मार्ग पर बने इच्छापूर्ण जंड मंदिर के साइड वाले दरवाजे का ताला तोडकर मंदिर के अंदर देखा, लेकिन बाद से वापस जाकर कुर्सी पर बैठ गया। उसके बाद चोर मंदिर के साथ बनी रसोई का दरवाजा तोडकर उसमें दाखिल हुआ। वहां पर रखी मंदिर की दो गुल्लकों का ताला तोडकर उसमें से हजारों की नकदी चुरा ली। शिवम ने बताया कि मंदिर की दो गुल्लकें वह रोजाना की तरह गत दिवस भी रसोई में रखकर गया था,लेकिन मौके पर आने पर रसोई का दरवाजा टूटा देखा। जब उसने अंदर जाकर देखा कि गुल्लकों में से सारा कैश गायब था, जबकि एक-एक रूपये वाले सिक्के ही वहां पडे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News