जालंधर में रेड दौरान फिर एक्साइज टीम पर हमला, पुलिस को दी धमकियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 12:47 AM (IST)

जालंधर: जालंधर में एक बार फिर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एक्साइज टीम और पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। कैंट के 30 नंबर मोहल्ले में एक्साइज इंस्पेक्टर सुशील कुमार की अगुवाई में की गई रेड के दौरान टीम ने कथित तौर पर भारी मात्रा में शराब बरामद की।

जानकारी के मुताबिक, एक्साइज विभाग और पुलिस की ज्वाइंट रेड की गई थी। टीम जब शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करने पहुंची तो मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और एक्साइज टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक्साइज अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और एक अधिकारी की वर्दी भी फाड़ दी गई। वहीं, शराब बरामद होने के बाद मौके पर मौजूद मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने कथित तौर पर धमकियां देते हुए सवाल किया कि “बिना परमिशन के घर में कैसे घुसे?” घटना के दौरान मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला।

पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने मुख्य शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News