Punjab : WhatsApp कॉल कर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, जांच कर रही पुलिस
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 02:25 PM (IST)
फिरोजपुर (मलहोत्रा): एक व्यक्ति को वाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपए फिरौती मांगने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। एस.एस.पी. भुपिन्द्र सिंह के अनुसार अवतार सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बस्ती वसावा सिंह वाली ने शिकायत दे बताया कि उसने 12 एकड़ भूमि बेची है।
15 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे वाट्सएप कॉल कर जमीन बेचने के बदले मिले पैसों से 2 करोड़ रुपए देने की मांग की है अन्यथा उसे जानी या माली नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। एसएसपी ने बताया कि मामला गंभीर होने के चलते थाना मक्खू में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

