जालंधर नगर निगम के सरकारी क्वार्टर से चल रहा था रंगदारी का खेल! 3 आरोपियों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 02:09 PM (IST)

जालंधर: जालंधर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक कथित रंगदारी नेटवर्क के नगर निगम से तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। थाना नई बारादरी पुलिस ने कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि नगर निगम परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर से मुख्य आरोपी सुरिंदर कुमार खोसला उर्फ सप्प और उसके साथी रंगदारी नेटवर्क चला रहे थे।   

फाइनेंस और प्रॉपर्टी कारोबार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर हथियार दिखाते हुए रंगदारी मांगी थी। इसके बाद विदेशी नंबरों से फोन कर शिकायत वापस लेने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों सुरिंदर कुमार खोसला उर्फ सप्प, उसके भाई और एक साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी पहले नशा और हथियार तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 

बताया जा रहा है कि नगर निगम परिसर के सरकारी क्वार्टर में आरोपी का परिवार लंबे समय से रह रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद नगर निगम द्वारा क्वार्टर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस जारी किया जा चुका है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News