जांलधर: धार्मिक स्थल से लौट रहा परिवार हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, एक की मौत
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 01:22 AM (IST)

जालंधर, (सुनील, माही): थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव बादशाहपुर के समीप हाईवे पर जालंधर के एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर आटो में अपने घर जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वोल्वो कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा आटो चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस टक्कर के बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया।
जानकारी देते थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. अमन सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बादशाहपुर के समीप हाईवे पर एक तेज रफ्तार वोल्वो चालक ने आटो को पीछे से टक्कर मार दी। आटो सवार जालंधर के एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर करीब 8.25 बजे घर की ओर जा रहे थे तो यह घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वोल्वो चालक कार को तेज रफ्तार से चला रहा था जिसने पीछे से आटो को टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने हादसे में घायल हुए लोगों को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान शांति देवी पत्नी किशोर निवासी लांबड़ा आबादी की मृत्यु हो गई। जबकि आटो चालक सहित 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनू, गीता, प्रदीप, सानिया, संजना, रेखा, शुभम, मन्ना तथा आटो चालक सतपाल के रूप में हुई है। सानिया तथा संजना की हालत काफी नाजुक बनी हुई है तथा उन्हें आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित 8 देश कर रहे ''सबसे बड़ा'' सैन्य अभ्यास, बढ़ सकती है फिलीपींस-चीन टेंशन

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

Chitrakoot News: युवक की हत्या कर चेहरा जलाने के मामले में पत्नी और दो रिश्तेदार गिरफ्तार

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद