kiss का किस्सा: मशहूर पंजाबी सिंगर Mika Singh को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 10:52 AM (IST)

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाब सिंगर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बांबे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री राखी सावंत का कथित रूप से जबरन चुंबन करने को लेकर गायक मीका सिंह के खिलाफ वर्ष 2006 में दर्ज किया गया मामला खारिज कर दिया है। न्यायालय ने सावंत के एक हलफनामे का संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी और आरोपपत्र को खारिज कर दिया। सावंत ने इस हलफनामे में कहा था कि उन्होंने और सिंह ने सद्भावपूर्ण तरीके से इस मसले का हल कर लिया है।

PunjabKesari

क्या है मामला
बता दें कि मामला वर्ष 2006 दौरान मिका सिंह के बर्थडे के मौका का बताया जा रहा है। आरोप था कि जन्मदिन पर  एक रेस्तरां में आयोजित की गई एक पार्टी दौरान मिका ने राखी सावंत को जबरन किस किया था। इसके बाद राखी भड़क गई और उसने  मुंबई के ओशिवारा थाने में  मिका के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News