कल भारत बंद के दौरान किसान संगठनों ने लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 09:01 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा) : केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितम्बर को किसान संगठनों द्वारा जिला लुधियाना में रेल व सड़क यातायात को ठप्प करने की तैयारी की गई है। एक्शन संबंधी जानकारी को संगठनों द्वारा गुप्त रखा गया है। मिली जानकारी अनुसार किसान संगठनों का एक्शन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। 

इसी बीच भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रधान हरमीत सिंह कादियां ने बताया कि यह एक्शन प्रोग्राम पूर्ण तौर पर शांतिपूर्वक रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एमरजैंसी सेवाओं को छूट दी गई है। कादियां ने कहा कि पंजाब समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आए किसान दिल्लीं की सडक़ों पर किसान विरोधी कानूनों को रद्द करवाने को लेकर धरने पर बैठे हुए है। लेकिन मोदी सरकार टस से मस नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार कानून वापिस लेने का ऐलान नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ी। यहां पर बता दें किसानी आंदोलन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन समेत गुप्तचर एजैंसियां पूरी सरगर्मी के साथ किसान संगठनों की कारवाई पर नजर बनाए हुए है।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News