अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, किया रोष मार्च
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 06:27 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा) : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ रोष मार्च करके जोदार नारेबाजी की और उसके बाद राष्ट्रपति के नाम पर मांग पत्र भेजा। किसान नेताओं चरन सिंह नूरपुरा व सौदागर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्मी में पिछली सवा लाख पोस्टों को रैगूलर किया जाए। अग्निपथ योजना को वापिस लिया जाए। आर्मी में कांस्टेबल नौकरियों हेतु जवानों की सीधी भर्ती की जाए। सेनाओं का निजीकरन रद्द किया जाए। युवाओं को रैगुलर रोजगार देने संबधी नीति बनाई जाए। इस रोष प्रदर्शन में कुलदीप सिंह गुजरवाल, साधु सिंह पंजेटा, रजिंदर सिंह सियाड़, बलवंत सिंह घुडाणी, जगत सिंह लीला, गुरप्रीत सिंह नूरपुरा, हरजिंदर सिंह, दविंदर सिंह घलौटी, मलकीत सिंह, रजिंदर सिंह खटड़ा, जसदीप सिंह, युवराज सिंह घुडाणी, हाकम सिंह आदि शामिल हुए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here