तेज रफ़्तार वाहन ने कुचले तीन मजदूर, दो की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 11:41 PM (IST)

खन्ना  (सुनील):पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते नीलों नहर पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन प्रवासी मजदूरों को शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात वाहन द्वारा बुरी तरह कुचल दिया गया। 

इस दौरान 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरे की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अजय साहनी (27), मदन साहनी (29) तथा शक्ति कुमार (24) निवासी गढ़ी अपने मोटरसाइकिल पर नीलों पुल से गढ़ी जहांकि वह मजदूर झोंपड़ बस्ती में रहते थे, वापस जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ी गांव नजदीक एक पंजाबी ढाबे सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को कुचल दिया गया था। जिससे अजय साहनी तथा मदन साहनी की मौके पर ही मौत हो गई।  शक्ति कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।

क्या कहना है आईओ का
इस संबंध में जब केस से संबंधित आईओ अमरीक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने हादसे कीपुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। वहीं तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News