Ludhiana: जमीन ठेके पर देने को लेकर मचा बवाल, तेजधार हथियारों बाप-बेटों पर किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:31 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) :  जमीन ठेके पर देने से मना करने पर गुस्साए लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमले के दौरान 3 लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनकी पहचान गांव दाद के रहने वाले लखवीर सिंह और उनके बेटे अनमोल सिंह व अर्श सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने जांच के बाद लखबीर सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने हरिमंदर सिंह, बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह उर्फ मिठा, चरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी, गुरविंदर सिंह, तजिंदर सिंह उर्फ तेजी, बलदेव सिंह भतीजा इंदर सिंह, जग्गू, पवन, जूपिंदर सिंह व अज्ञात 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में लखविंदर सिंह ने बताया कि वह करीब 4 साल तक उक्त लोग उसे जमीन का ठेका देते थे, उक्त लोगों ने साल 2024 में जमीन का ठेका नहीं दिया, जिस कारण उसने उक्त लोगों का अपनी जमीन ठेके पर देनी बंद कर दी जिससे उक्त लोगों ने रंजिश रखनी शुरू कर दी।

गांव दाद में उसकी जमीन पर जठेरों की जगह बनी हुई है, जिसकी 4 दिवारी समेत गेट लगा हुआ है, वहां पर उसका परिवार हर रोज सेवा करता है। बीती 3 मई को वह और उसका बेटा अर्श व अनमोल वहां पर सेवा कर रहे थे और काफी संगत भी आई हुई थी। उक्त लोग हथियारों से लैस होकर वहां पर आ गए और उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जब उसका बेटा अर्श बीच बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया और उसके बेटे अनमोल सिंह की भी मारपीट की। मारपीट करने के बाद उक्त आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News