शर्मनाकः दरिंदे पिता ने पार की सारी हदें, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 09:51 AM (IST)

रूपनगर (विजय) : एक कलयुगी पिता ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस थाना सदर में पीड़िता की दादी के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एस.आई. हरविन्द्र कौर ने बताया कि निकटवर्ती गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पुत्र ने उसकी पौत्री के साथ दुष्कर्म किया है।

महिला ने बताया कि उसके पुत्र की 12 वर्षीय बेटी तथा एक लड़का है। उसका बेटा शराब पीकर अपनी पत्नी व उनके साथ मारपीट करता है। जिस कारण आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई है। अपने शराबी पुत्र द्वारा मारपीट के भय के कारण रात को वह गुरुद्वारा में रुक गई थी। इसके पश्चात जब 6 नवम्बर को घर पहुंची तो उसकी नाबालिग पौत्री ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद से उसका पुत्र घर से फरार है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News