जालंधर की मशहूर मार्केट में जमकर हंगामा, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, गरमाया माहौल
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 12:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर में बदमाशों द्वारा बाप-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के पुरानी रंजिश के चलते सिल्वर प्लाजा मार्केट में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में पिता सोनू और बेटा निखिल के रूप में हुई है गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने सिल्वर प्लाजा मार्केट आए थे। इस दौरान उसे और उसके बेटे को अकेले में बात करने के लिए कुछ युवकों द्वारा बाहर बुलाया गया। इस दौरान युवकों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया और जब उसने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। इस दौरान जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

