3 बच्चों के पिता ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 09:25 PM (IST)

तरनतारन(रमन): तीन बच्चों के पिता द्वारा अपने ही गांव की मानसिक तौर पर बीमार मासूम लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना झबाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

तरनतारन के गांव जगतपुरा निवासी 36 वर्षीय लखविंदर सिंह लखा पुत्र तारा सिंह जो तीन बच्चों का पिता है उसके पड़ोस में एक 14 वर्षीय मासूम लड़की जो जन्म से ही दिमागी तौर पर बीमार रहती है। लड़की के माता-पिता रोज की तरह मजदूरी करने के लिए गए थे। गत रात्रि आरोपी लखविंदर सिंह लखा पड़ोस के घर में दाखिल हुआ व मासूम को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। काम से लौटते समय लड़की की मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी मौके से फरार हो गया। 

डी.एस.पी. सब डिवीजन तरनतारन कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि मौके पर महिला सब इंस्पैक्टर बलजीत कौर ने पहुंच कर मासूम की मां के बयान दर्ज किए जिसके बाद थाना झबाल में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। बताया जाता है कि मासूम को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाला दो लड़कियों व एक लड़के का पिता है। पीड़िता का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News