नशीला पदार्थ, होटल और ब्लैकमेलिंग: Punjab में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 04:57 PM (IST)

फिरोजपुर(आनंद): फिरोजपुर पुलिस ने मानसिक रूप से परेशान युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ की धारा 64(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना सदर फिरोजपुर के एस.आई. लवप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे झांसा देकर फरीदकोट जिले के गांव पहलुवाला निवासी बाबा सुखबीर सिंह उर्फ गुल्लू और उसके साथी राहुल ने 15 फरवरी को नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News