डॉक्टर और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट, अस्पताल में मचा हंगामा

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 04:18 PM (IST)

मलौट (जुनेजा) : बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल के डॉक्टर का पत्नी से चल रहे झगड़े ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब परिवार के मैंबर कुछ किसानों तथा गांव की पंचायत के साथ विवाहिता को उसके ससुराल छोड़ने आए। डॉक्टर की रिहायश उसके अस्पताल के ठीक ऊपर है। पंचायत में बातचीत से पहले जब महिला ससुराल की सीढ़ियां चढ़ने लगी तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

इस संबंध में सिविल अस्पताल मलौट में भर्ती डॉ. गुरबख्श सिंह ने बताया कि उसका पत्नी के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा है। आज उसका ससुर, साला और रिश्तेदार कुछ किसान नेताओं को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे और उसके पिता डॉ सुखवंत सिंह को बुरी तरह मारपीट की गई। वहीं लड़की पक्ष के साथ आए भारतीय किसान यूनियन के डकौदां के मीत प्रधान अवतार सिंह राजगढ़ कुबे ने बताया कि उनके गांव की लड़की की उक्त डाक्टर से शादी हुई है और उनके साढ़े 6 साल की एक बच्ची भी है। महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आज जब वह ससुराल वालों से बात करने पहुंचे तो उन्हें दाना मंडी में जाकर बैठने को कहा तो महिला अस्पताल के ऊपर स्थित रिहायश में जाने लगी, उसके ससुर ने उसको बालो से पकड़ लिया और महिला के परिवार वालों ने मिन्नते कर उसे छुड़ाया। विवाहिता के मायकों वालों कहना है कि डॉक्टर का एक बाहरी महिला से अफेयर है इसलिए वे उसके साथ सेटल नहीं होना चाहता। मायके परिवार वालों ने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं हुआ तो वे डॉक्टर के घर के बाहर स्थायी धरना देंगे।

गौरतलब है कि जहां पहले से ही थाने में डॉक्टर व ससुराल वालों से मारपीट का मामला चल रहा है, वहीं उसकी पत्नी ने भी अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना की असल सच्चाई क्या है यह अस्पताल के अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज के बाद सामने आएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News