होली खेलते समय मचा हड़कंप, 3 महिलाओं सहित 5 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 11:15 AM (IST)

कपूरथला : होली खेलते समय पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों में मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला ओजला फाटक के नजदीक कॉलोनी का है। इस लड़ाई झगड़े के दौरान तीन महिलाओं सहित पांच घायल हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : Raid करने गई Punjab Police की टीम पर हमला, चली ताबड़तोड़ गोलियां

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल देवपाल ने बताया कि वह गली में होली खेल रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के साथ उनकी बहस हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस लड़ाई-झगड़े के दौरान घायल हुए व्यक्तियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News