बाढ़ राहत सामग्री को लेकर हुआ झगड़ा, फाइरिंग में 6 घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 09:20 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर): क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी के गांव शेखमांगा में राहत सामग्री की एक ट्राली को बांटने को लेकर दो गुटों में हुई तकरार के बाद एक गुट की ओर से की गई फाइरिंग के कारण 6 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

PunjabKesari

इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल ने बताया कि गांव शेखमांगा में रविवार को बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन सामग्री की ट्राली बांटने के लिए गई थी, तो बांटने के मामले को लेकर पूर्व सरपंच व दूसरे गुट का आपस में टकराव हो गया, जिसकी खबर किसी ने उक्त सरपंच के पारिवारिक मैंबर को बताई, जिन्होंने 6-7 की संख्या में आते ही ताबड़तोड़ फाइरिंग कर दी जिस दौरान 6 लोग घायल हो गए। इनमें से दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सभी घायल व्यक्तियों का सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में इलाज चल रहा है। फाइरिंग दोनाली के साथ की गई प्रतित होती है। डी.एस.पी. सरवन सिंह बल ने बताया कि उक्त दोनों गुटों में पहले ही किसी बात को लेकर रंजिश है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से घायल व्यक्तियों के ब्यान दर्ज किए जा रहे है, जिसके आधार पर थाना कबीरपुर में मामला दर्ज किया जाएगा और इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News