RDF को लेकर बोले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भाजपा पर किया तीखा हमला

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 09:48 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसका पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है क्योंकि उसने पंजाब सरकार के आर.डी.एफ. के 1000 करोड़ रुपए रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि आर.डी.एफ. को खत्म कर दिया गया है जबकि बाजार शुल्क की राशि को 3 से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 काले कानून बना कर पहले किसानों के खिलाफ फैसले लिए थे और अब फिर से उसने पंजाब के खिलाफ निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार के कागजात में आर.डी.एफ. का कॉलम खाली छोड़ा गया था परंतु अब केंद्र सरकार ने इस कॉलम को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंजाब से सौतेला व्यवहार कर रही है और वह पंजाब, पंजाबियों और किसानों से बदला ले रही है। वास्तव में भाजपा सरकार पंजाब की आर्थिकता को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि आर.डी.एफ. का पैसा न रिलीज करने से पंजाब की आर्थिक स्थिति को धक्का मारने की साजिश रची गई है।

हरपाल चीमा ने कहा कि क्या पंजाब के भाजपा नेता केंद्र सरकार से पूछेंगे कि उन्होंने पंजाब विरोधी फैसला क्यों लिया है? उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री जालंधर में कह रहे थे कि भाजपा पंजाब की हितैषी है परंतु उनके इस बयान के 24 घंटों के अंदर ही केंद्र सरकार द्वारा जारी कागजात में से आर.डी.एफ. का कॉलम हटा दिया गया है। चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले 3 काले कानून बनाए थे जिसके खिलाफ पंजाब के किसानों ने डट कर संघर्ष किया था जिसके बाद केंद्र की भाजपा सरकार घुटने टेकने पर विवश हो गई थी। उसके बाद प्रधानमंत्री ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News