पुलिस ने 400 किसानों के खिलाफ किया मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 11:12 AM (IST)
बठिंडा : बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि जेल में बंद दो किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को बठिंडा में किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय की तरफ कूच किया था। इस दौरान प्रशासन ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर बैरिकेड्स लगाए थे।
इस मार्च के दौरान हालात बिगड़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने बठिंडा–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया। धरने के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस दौरान कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
इस मामले को लेकर झड़प के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। यह एफआईआर बठिंडा के पांच अलग-अलग थानों में दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

