छठ पूजा मेले में पटाखे की चिंगारी बनी आफत, भीषण आग से मची भगदड़

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 11:58 AM (IST)

जालंधर(सोनू): फिल्लौर में सतलुज नदी के पास छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि  पटाखे की चिंगारी से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में गुज्जर समुदाय की पशुओं के चारे के लिए रखी डेढ़ से 2 लाख रुपए की पराली जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों का आरोप है कि मौके पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उधर,  पीड़ित मोहम्मद सदीक के मुताबिक, आग में उनकी चार कुल्लू पूरी तरह जल गईं और पराली का बड़ा हिस्सा राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का उचित मुआवजा देने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News