खून बना पानी! बेटे ने किरच से हमला कर पिता को उतारा मौ/त के घाट
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 01:42 PM (IST)
तरनतारन (रमन): विधानसभा हलका खेमकरण के अंतर्गत आते कस्बा वल्टोहा में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की किरच मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (50) निवासी वल्टोहा के रूप में हुई है। इस वारदात के संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर उसके बेटे और बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखविंदर सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर हरप्रीत सिंह और उसके पिता लखविंदर सिंह के बीच भी कहासुनी हो गई। शनिवार को विवाद के दौरान गुस्से में आए हरप्रीत सिंह ने अपनी कमर में रखी किरच निकालकर पिता लखविंदर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें लगने के कारण लखविंदर सिंह की मौत हो गई।
इस संबंध में डी.एस.पी. भिखीविंड अतुल सोनी ने बताया कि मृतक की पत्नी गुरविंदर कौर के बयानों के आधार पर हरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की अगली जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

