बुजुर्ग को WhatsApp पर पेंशन कार्ड का ऑफर पड़ा भारी, Click करते ही खाली हो गया Account
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 01:07 PM (IST)
चंडीगढ़ (सुशील): पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-38 में रहने वाले एक बुजुर्ग से सीनियर सिटिजन का पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर उनकी FD तोड़कर उनके अकाउंट से 11 लाख 67 हजार 501 रुपये की ठगी कर ली गई। अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज देखकर बुजुर्ग हैरान रह गए और मामले की शिकायत पुलिस से की।
शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने ठगी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-38 में रहने वाले मधुकर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें WhatsApp पर एक मैसेज मिला, जिसमें पेंशन कार्ड के फायदे बताए गए थे। पेंशन कार्ड के जरिए दवाओं पर 50 परसेंट डिस्काउंट और ट्रेन व दूसरी जगहों पर डिस्काउंट का वादा देखकर उन्होंने अप्लाई कर दिया। शनिवार को कार्ड बन गया और WhatsApp पर फोटो भेज दी गई। इसके बाद आरोपियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू कर दिया।
आरोपी शिकायत करने वाले से बार-बार फॉर्म पर क्लिक करवाते रहे। इस बीच ठगों ने बुजुर्ग की FD तोड़कर सेविंग्स अकाउंट में जमा रकम निकाल ली और फिर 11 लाख 67 हजार 501 रुपये निकाल लिए। अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज देखने के बाद बुजुर्ग मधुकर कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने जांच के बाद ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

