पंजाब में फिर हुई फायरिंग, हमलावरों ने युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 11:09 PM (IST)

लुधियाना : शहर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति काफी नाजुक प्रतीत हो रही है। आए दिन लूटपाट व गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसा ही एक और गोली चलने का मामला लुधियाना के गिलवाल में सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं, जिस दौरान दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। लोगों का कहना है कि हमलावरों ने करीब 4 फायर किए, जिस दौरान 2 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद इलाका निवासियों में खौफ की भावना पाई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल घटना की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News