Punjab में दो गुटों के बीच फायरिंग, जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 08:34 PM (IST)

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन से बड़ी वारदात सामने आई है। पाहुविंड इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए और गोलियां चल गईं। फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की शुरुआत कैसे हुई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News