जालंधर के पॉश इलाके में नामी ज्वेलर्स के घर बाहर फायरिंग, दहशत में लोग

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 02:33 PM (IST)

जालंधर (वरुण): जालंधर में देर रात पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज 1 में फायरिंग के बाद दहशत का माहौल बन गया। यह फायरिंग गढ़ा रोड़ पर स्थित कंडा ज्वेलर्स के घर बाहर की गई।

जानकारी अनुसार देर रात बाइक सवार दो युवक ने कंडा ज्वेलर्स के घर बाहर आए। उस समय ज्वैलर खाना खाने के बाद सैर कर रहा था जैसे ही बदमाशों ने उसे देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। ज्वैलर ने घर के अंदर भाग कर खुद की जान बचाई। इस घटना के बाद पांच गोलियों के निशान घर के गेट है। 

PunjabKesari

फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शक जताया जा रहा है कि उक्त फायरिंग फरौती को लेकर चलाई हो सकती है। फिलहाल अभी किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं है और न ही थाना सात के प्रभारी ने फोन उठाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News