जालंधर National Highway पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, मंजर दे सन्न रह गए लोग
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 04:06 PM (IST)
जालंधर (सोनू): नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट हाईवे पर धामी कैसल के बाहर ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और ग्रिल से जा टकराई। घटना के दौरान जहां मंजर देख लोग सन्न रह गए वहां इस दौरान हंगामा भी देखने को मिला।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए कार चालक अकाश निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर ने बताया कि, वह भोगपुर से जालंधर परिवार के साथ घर वापिस जा रहा था। इस दौरान परिवार साथ होने के कारण वह धीमी रफ्तार से कार चला रहा था। लेकिन पीछे से ट्रक की साइड लगी और उसकी कार बेकाबू हो गई। इस दौरान ट्रक घूमकर उसके सामने आ गया कार को घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि, हादसे दौरान कार में 4 वर्षीय बच्ची, 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित अन्य महिला और कार चालक सवार थे।
वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालक मोहन सिंह निवासी बनिहाल का कहना है कि वह जम्मू से दिल्ली जा रहा था। कार चालक की साइड लगने के बाद उससे गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई गाड़ी सड़क पर घूम गई। ट्रक चालक का कहना है कि कार स्पीड काफी तेज थी। उसने अपने ट्रक के हुए नुकसान की भरपाई मांग की है। ट्रक चालक ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयानों पर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

