जालंधर के सैनेटरी कारोबारी को विदेशी नंबर से आई थ्रेट कॉल, पैसे न देने पर ...

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 10:38 AM (IST)

जालंधर (वरुण): शहर के काफी पुराने सैनेटरी कारोबारी को रविवार को विदेशी नंबर से थ्रेट कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कारोबारी के बाद उसके बेटे को फोन करके पैसों की डिमांड की और न देने पर गोलियां मारने की धमकी दी। धमकाने वाले व्यक्ति ने यह भी बताया कि उसे उनके घर और दुकान में आने जाने की सारी टाइमिंग पता है।

इस संबंधी थाना आठ की पुलिस को शिकायत सौंपी गई है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी देते सैनेटरी कारोबारी ने बताया कि रविवार सुबह 9.12 बजे उसे वाट्स एप पर कनाडा के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम तो नहीं बताया लेकिन नई ली लग्जरी गाड़ी की जानकारी देते पैसों की डिमांड की। कारोबारी ने तुरंत कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। बाद में उसे दुसरे नंबर से कॉल आई और उसे भी ब्लॉक में डाल दिया जिसके बाद 9.27 बजे उक्त व्यक्ति ने कारोबारी के बेटे को कॉल किया। 

कॉल करने वाले ने कारोबारी के बेटे को कहा कि उसका पिता नंबर ब्लॉक में डॉल रहा है लेकिन वह ऐसी गलती न करे। उसे उनके घर और दुकान में आने जाने की सारी टाइमिंग पता है। अगर उसे पैसे नहीं मिले तो गोलियां खाने के लिए तैयार रहें। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने कारोबारी के बेटे के नंबर पर आडियो मैसेज भेज कर भी धमकाया और पैसों की डिमांड की। उक्त व्यक्ति ने यह भी बात की कि वह पहले भी जालंधर से कई लोगों से इसी तरह पैसे ले चुके हैं। इस घटना के बाद कारोबारी परिवार दहशत में आ गया। वह तुरंत थाना डिविजन नंबर 8 में पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी।

पहले बेटे को छुड़वाने के लिए पैसों का आया था कॉल

कारोबारी ने बताया कि जब उसका बेटा कनाडा से लौटा था तो उसे कनाडा के ही नंबर से एक कॉल आया था। उस व्यक्ति ने उसे कहा था कि उसका कनाडा से आया बेटा उनकी गिरफ्त में है। अगर वह उसे छुड़वाना चाहते हैं तो पैसे देने होंगे। कारोबारी को शक हुआ तो उसने तुरंत अपने बेटे को कॉल किया। बाद में पता लगा कि बेटा दुकान पर बैठा है। कारोबारी ने कहा कि इस घटना को करीब 2 महीने हुए हैं। पहले उसे लगा कि यह भी फ्रॉड कॉल है लेकिन उसे उसके बेटे का नंबर भी पता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News