पंजाब में फिर चली गोली, 3 नौजवानों ने युवक को बनाया निशाना
punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 01:46 PM (IST)

आदमपुर: जालंधर में गोली चलने की खबर सामने आई है। थाना आदमपुर के अधीन पड़ते गांव हरीपुर में 3 से 4 नौजवानों द्वारा तरनवीर उर्फ हैप्पी नामक व्यक्ति पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में उसकी टांग पर गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार तरनवीर खेती के काम के साथ डेयरी फार्मिंग का काम भी करता है और वह सुबह हवेली में दूध दूहने आया था। इस दौरान 3-4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस पर गोलियां चलाई गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल जालंधर के प्राईवेट अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाच चल रहा है। उधर सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।