जमीन विवाद को लेकर भतीजे और चाचा में खूनी खेल, गोली से उड़ाया
punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 01:21 PM (IST)

भिखीविंड (भाटिया) : थाना खालड़ा अधीन सरहदी गांव डल में आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर भतीजे द्वारा गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी गई जबकि एक चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले की पहचान नछत्तर सिंह पुत्र प्रताप सिंब निवासी गांव ढल्ल के रूप में हुई है। आपको बता दें कि नछत्तर सिंह का उसके चाचे जसबीर सिंह फौजी पुत्र विरसा सिंह से काफी समय से विवाद चल रहा था जिसने आज खूनी रूप धारण कर लिया।
उल्लेखनीय है कि मृतक जसबीर सिंह के लड़के को गंभीर हालत में भिखीविंड के एक प्राईवेट अस्पताल में लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची थाना खालड़ा की पुलिस द्वारा मृतक की लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।