लुधियाना में युवकों ने मचाया कोहराम, NRI के घर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2024 - 01:21 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। बी.आर.एस. नगर में रहने वाले एक एन.आर.आई. के घर पर देर रात कार सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने एन.आर.आई. के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां चलने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए।  यह सारी घटना घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

PunjabKesari

गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में है। इसी के साथ एन.आर.आई. व उसका परिवार घबरा गया।  उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद  पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच दौरान पुलिस  कोठी के अंदर से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. खंगालने के बाद फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

दरअसल, यह मामला बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे का है। जानकारी के मुताबिक बी.आर.एस. नगर में राजदीप सिंह चाहल रहता है जोकि एन.आर.आई. है। वह करीब 15-20 दिनों पहले अस्ट्रेलिया से वापस घर आया था। देर रात को वह घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस बीच एक सफेद रंग की कार आई। कार पहले गली में गई, फिर युवक बैक करने के बाद एन.आर.आई. की कोठी के सामने कार को लेकर आए। इसके बाद उन्होने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बताया जा रहा है कि मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा फायर हुए जिस कारण कोठी के अंदर लगे खिड़की के शीशे और अन्य सामान भी टूट गया। फायरिंग की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि कार जिस दिशा में गई है, पुलिस उस दिशा के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक कर रहे है। पता चला है कि गाड़ी दोराहा तक गई है। कार में 2 युवक बैठे हुए थे जिन्होंने मुंह पर रूमाल बांध रखे थे जबकि दोराहा के नजदीक एक तीसरा युवक उस कार में बैठा था। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News