जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग, 1 की मौत, 2 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 02:21 PM (IST)

बरनाला/धनौला(विवेक सिंधवानी, रवि, रविन्द्र): गांव कालेके में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पिछले 15 सालों से जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा था जिसने आज खूनी रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी.डी. सुखदेव सिंह विर्क और डी.एस.पी. लखवीर सिंह टिवाना सिविल अस्पताल बरनाला पहुंच गए और उन्होंने पीड़ितों के बयान दर्ज कर 5 आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर दिया।

जानकारी देते हुए कालेके निवासी जशनदीप सिंह ने बताया कि भरपूर सिंह, प्रदीप सिंह, कुलविंदर सिंह ने धक्के से उनके खेत में बाउंड्री बना दी। जब इस संबंधी उन्होंने कानूनी प्रक्रिया शुरू की तो उन पर हमला किया गया। उनके पिता जी जब गेट के आगे खड़े थे, उन्हें डंडा मार दिया। जब वह अपने खेत पहुंचे तो राइफल से लैस भरपूर सिंह, प्रदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, मनदीप सिंह और लाभ सिंह ने फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण दूसरे पक्ष के कुलविंदर सिंह (37) की मौत हो गई। जबकि मृतक कुलविंदर सिंह का भाई गुरकीरत सिंह और जसमेल सिंह घायल हो गए।

थाना सदर बरनाला के एस.एच.ओ. बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंधी भरपूर सिंह, कुलविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, मनदीप सिंह और लाभ सिंह निवासी कालेके के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News