भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक का समय बदला, अब इतने बजे होगी बैठक

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 11:02 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में नई बनी भगवंत मान की सरकार के नए मंत्रियों की तरफ से आज शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाला जाना है। इसको लेकर पंजाब सिविल सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक रखी गई थी, जिसका समय बदल दिया गया है।

पहले इस बैठक का समय 19 मार्च दिन शनीवार दोपहर 12.30 बजे तय किया गया था, जिसे बदल दिया गया है। अब नए समय मुताबिक शनिवार दोपहर 2 बजे यह बैठक पंजाब सिविल सचिवालय की दूसरी मंजिल में होगी। इस बैठक दौरान भगवंत मान सरकार की तरफ से बड़े फैसलों का ऐलान किया जा सकता है। यह भी चर्चा है कि बैठक दौरान पंजाब के अलग-अलग मुद्दों के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News