पुलिस ने कसा शिकंजा, लूटपाट की योजना बना रहे 5 व्यक्ति तेजधार हथियारों समेत काबू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 12:59 AM (IST)

कोटकपूरा (नरिन्द्र):  थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा की ओर से संजीव कुमार डी.एस.पी. कोटकपूरा व सुखविंदर सिंह एस.एच.ओ. थाना सिटी कोटकपूरा की निगरानी में कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 5 व्यक्तियों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किए जाने का पता चला है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा के सहायक थानेदार सतीश कुमार समेत पुलिस पार्टी गश्त के दौरान स्थानीय मोगा रोड की ओर जा रहे थे तो इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आदि कुछ व्यक्ति दाना मंडी के अंदरूनी गेट के पास लुक छिपकर किसी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं व अगर अभी कार्रवाई की जाए तो उक्त व्यक्तियों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया जा सकता है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान उक्त स्थान से शंकर, हरजिंदर सिंह, जोरा सिंह, संदीप सिंह व रविन्द्र सिंह सभी वासीयान कोटकपूरा को एक कापे, एक खंडे, एक कृपान, एक टोके व एक लोहे की पाइप समेत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor