पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ की उड़ान पर लगी रोक! जानें वजह

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 10:04 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गुरप्रीत कांगड़ को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। ये घटना रविवार रात 9 बजे की है। गुरप्रीत कांगड़ कनाडा की फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां उनकी उड़ान पर रोक लगा दी गई। उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत कांगड़ के ख़िलाफ़ विजिलेंस ब्यूरो आमदन से अधिक जायदाद होने के मामले की जांच कर रही है। कांगड़ के पास कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान बिजली मंत्रालय था। बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कांगड़ को पेश न होने के कारण LOC जारी किया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News