लुधियाना नगर निगम में FNCC चुनाव को लेकर विपक्ष का हंगामा, पढ़ें...

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 01:02 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): नगर निगम में एफ़ एंड सीसी (FNCC) सदस्यों के चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। 29 अगस्त को होने वाली जनरल हाउस बैठक से पहले ही विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार को जोन-ए कार्यालय में पार्षदों को मतदान प्रक्रिया समझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन विपक्षी पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

विपक्ष का कहना है कि पार्षदों को सुबह 10 बजे बुलाया गया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद जब मतदान प्रक्रिया बताई गई तो सीक्रेट बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर अंकित किए जाने का विपक्षी पार्षदों ने कड़ा विरोध किया।

पार्षद श्याम सुंदर, रुचि गुलाटी, सुमन वर्मा समेत अन्य विपक्षी पार्षदों ने जोन-ए कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि सीक्रेट बैलेट पर सीरियल नंबर डालना मतदान की गोपनीयता के खिलाफ है और इससे पार्षदों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि नगर निगम अधिकारी पार्षदों को गुमराह कर रहे हैं। उनका दावा है कि यदि बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर का मुद्दा नहीं सुलझा, तो 29 अगस्त को होने वाली जनरल हाउस बैठक में जोरदार हंगामा होने की पूरी संभावना है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika