करोड़ों के घोटाले के लगे आरोपों के बाद सामने आए पूर्व सी.एम. चन्नी

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 02:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी विरोधियों के घेरे में है। उनके सारे बैंक खाते व प्रॉपर्टी चैक की जा रही है। विदेश से आने के बाद वह विजिलेंस की राडार पर हैं। उन पर करोड़ों के घोटाले के आरोप लगे हैं जिसके चलते पूर्व सी.एम. चन्नी ने पंजाब सरकार पर पलटवार करते हुए स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने दास्तान-ए-शहादत के 1.47 करोड़ रुपए बेटे की शादी में एडजेस्टमेंट करने के आरोप को नकारा हैं। उन पर आरोप   हैं कि उन्होंने सरकारी खजाने में से लाखों रुपए खाने-पीने पर खर्च किए हैं। 

उन्होंने कहा कि वह घर में बना सादा खाना खाते हैं। उन्होंने न तो कभी मीट खाया और न ही कभी शराब पी है न ही किसी को पिलाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझ कर फंसाने और सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सब कुछ बदलाखोरी के तहत साजिश रच रही है। चन्नी ने स्पष्ट किया कि वह सभी आरोपों और साजिशों का सामना अपने स्तर पर करेंगे। 

पूर्व सी.एम. चन्नी पर आरोप लगे हैं कि वह ताज होटल में स्पेशल थाली मंगवाते थे। 3 महीने तक 70 लोगों के लिए प्रति थली 3900 रुपए, 2500 रुपए का जूस पीने यानी 3 महीने में 60 लाख रुपए का खाना खाने के आरोप लगे हैं। चुनाव आचार संहिता दौरान 8 लाख की पार्टी करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी तरफ बठिंडा के जानकारी के अनुसार बठिंडा निवासी द्वारा पंजाब विजिलेंस डायरैक्टर को शिकायत दर्ज करवाई गई कि चमकौर साहिब में थीम पार्क का उद्घाटन किया था, जिसमे 1 करोड़ 47 लाख खर्चा आया था। आरोप है कि इसी खर्चे में चन्नी ने अपने बेटे की शादी के खर्चे को एडजस्ट किया था। बता दें कि कई सरकारों ने इस थीम मार्क को बनाने के लिए वादे किए गए थे लेकिन जब चन्नी मुख्यमंत्री बने तो चमकौर साहिब में थीम पार्क के उद्घाटन का फैसला किया गया। 

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने दास्तान-ए-शहादत के 1.47 करोड़ रुपए बेटे की शादी में एडजेस्टमेंट करने के आरोप को नकारा हैं। उन्होंने कहा कि वह घर में बना सादा खाना खाते हैं। उन्होंने न तो  कभी मीट खाया और न ही कभी शराब पी है न ही किसी को पिलाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझ कर फंसाने और सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश है। वहीं विरोधिया का कहना है कि पूर्व सी.एम. चन्नी पर लगे आरोपों का गहनता से जांच की जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी किया जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News