पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे नेता, देखें गमगीन माहौल की तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 01:50 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ और पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न राजनीतिक नेता पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के पार्टी कार्यालय में स. बादल की मृतक देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
स. प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शनों के लिए मनप्रीत बादल, बीबी जगीर कौर, राजिंदर कौर भट्ठल के अलावा और भी कई नेता पहुंचे। वहीं आदमी पार्टी के केबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस भी वहां पहुंचे। उन्होंने सुखबीर बादल से दुख साझा किया। बड़ी संख्या में आम लोग भी स. प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
इसके बाद मोहाली एयरपोर्ट रोड से स. बादल की अंतिम यात्रा संगरूर, बरनाला से होते हुए गांव बादल पहुंचेगी। गांव बादल में कल दोपहर 1 बजे स. बादल का बादल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here