Breaking : पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल Court में पेश, सुनाया ये फैसला
punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 06:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंद्र पाल भोआ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अवैध खनन के मामले में गत दिन गिरफ्तार किए गए जोगिंद्र पाल भोआ को आज दोपहर माननीय जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस दौरान समर्थकों कहना है कि वह जानबूझ कर निशाना बनाया गया है।
गौरतलब है कि नाजायज माइनिंग पर पंजाब की मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को पठानकोट में नाजायज माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ को गिरफ्तार किया गया। जोगिंदर पाल पर नाजायज माइनिंग करवाने का आरोप लगे हैं। माइनिंग विभाग के आफिसरों के साथ विवाद के बाद भोआ की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल अवैध खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल भोआ की माइनिंग आफिसरों के साथ तू-तू,मैं मैं हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। भोआ पर माइनिंग साइट पर पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में उक्त पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको ये भी बता दें देर रात्रि से पुलिस की हिरास्त में वह अस्पताल में भर्ती थे, गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here