पूर्व डिप्टी सी.एम. को लेकर बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दी राहत
punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 03:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी को लेकर अहम खबर सामने आई है। ओ.पी. सोनी को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने पूर्व डिप्टी सी.एम. सोनी को नियमित जमानत दी है। जिक्रयोग्य है कि ओ.पी. सोनी पर आमदन से ज्यादा जायदाद का मामला दर्ज है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
बता दें कि सोनी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की हुई थी। कोर्ट में सेहत खराब होने का हवाला दिया गया था जिसके चलते आज कोर्ट से उन्हें फाइनली जमानत मिली है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी माझा के बड़े चेहरे माने जाते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here