पूर्व डिप्टी CM ओ.पी. सोनी आज कोर्टं में होंगे पेश,  कांग्रेसी वर्करों ने किया ये ऐलान

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 12:11 PM (IST)

पंजाब डेस्क : आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि गत दिन रविवार को ओ.पी. सोनी को विजिलेंस ने 8 महीनों की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के वर्करों द्वारा इसे राजनीतिक बदलाखोरी बताते हुए आज दोपहर एक बजे कोर्ट का घेराव करने का ऐलान किया है। सीनियर कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कार्रवाई  पर विरोध जताया जा रहा है।

कोर्ट में ओ.पी. सोनी की पेशी को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी पर आय से अधिक खर्च के आरोप हैं। जांच दौरान पता चला कि 1 अप्रैल  2016 से 31 मार्च 2022 तक ओ.पी. सोनी व उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी और खर्च 12.48 करोड़ रुपए थे।

इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने ट्वीट भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, ''पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भगवंत माना का एक और प्रयास है... वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना। प्रतिशोध की राजनीति से कभी कोई नतीजा नहीं निकला और यह इस तरह की एक और घटना होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News