9 घंटे की पूछताछ के बाद ED आफिस से बाहर आए पूर्व MLA किक्की ढिल्लों, बोले....
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 09:15 PM (IST)
फरीदकोट: फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर आए। मीडिया से बातचीत करते हुए किक्की ढिल्लों ने बताया कि ईडी द्वारा उन्हें समन जारी किया गया था, जिसके चलते वे आज पूछताछ के लिए पेश हुए।
उन्होंने कहा कि वह ईडी की जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। ईडी द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उन्होंने जांच एजेंसी को उपलब्ध करा दिए हैं, क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। किक्की ढिल्लों ने कहा कि उनसे चाहे जितनी भी पूछताछ की जाए, उनका मामला माननीय अदालत में विचाराधीन है और उन्हें देश की कानून व्यवस्था तथा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि चाहे न्यायपालिका हो या ईडी विभाग, दोनों की ओर से मुझे न्याय मिलेगा, क्योंकि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।"



