एक बार फिर विवादों में घिरे पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 04:17 PM (IST)

लुधियाना : लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एक बार फिर विवादों में घिर गए है। जानकारी के अनुसार सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी निशान सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश भी शुरु कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार ईशर नगर से सिमरन पैलेस तक ग्रीन पार्क बनाया जा रहा है पर कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों जब वहां काम चल रहा था तो साथियों सहित निशान सिंह वहां पहुंचा और मजदूरों को काम बंद करने की धमकी दी। इसके साथ ही मजदूर को कहा कि अगर वह काम बंद नहीं करेंगा तो उसे जान से मार देंगे। इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने मजदूर से मारपीट की और लोंगों के बैठने के लिए बनाए जा रहे थड़े तोड़ दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने निशान सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को काबू करने की कोशिश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here