पंजाब की राजनीति में हलचल, पूर्व सीनियर अधिकारी अकाली दल में शामिल
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:38 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब की राजनीति में आज उस समय हलचल मच गई जब पूर्व सीनियर पुलिस अधिकारी ने अकाली दल का दामन थाम लिया। पूर्व सीनियर पुलिस अधिकारी के.जी.एस. चीमा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। लेहरा क्षेत्र के रहने वाले चीमा लंबे समय तक प्रशासनिक सेवाओं में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। वह करीब 17 साल तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के साथ भी काम किया और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर भी जिम्मेदारी संभाली।

पार्टी में शामिल करते हुए अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एक ईमानदार और अनुभवी अधिकारी के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ जनता की भलाई के लिए लिया जाएगा। वहीं, के.जी.एस. चीमा ने कहा कि उन्होंने अकाली दल की नीतियों और पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी और लोगों की सेवा करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

