पाकिस्तान से हैरोइन की स्मगलिंग करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार, 35 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:22 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): सीमा पार पाकिस्तान से जून के रास्ते हैरोइन की स्मगलिंग करने वाले सुखचैन सिंह मनी, नवदीप सिंह, सुखपाल सिंह, आकाशदीप सिंह को काउंटर इंटेलीजेंस ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। 

चारों तस्करों के कब्जे से सीमा पार से ड्रोन के रास्ते आई 5 किलो हैरोइन रिकवर की गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड रुपए आंकी जाती है। यह खुलासा डी.जी.पी. गौरव यादव ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को इनपुट थी कि सुखचैन सिंह एलिस मनी स्मगलिंग का नेटवर्क राज्य भर में चला रहा है। आज पाकिस्तान से ड्रोन के रास्ते हैरोइन को बाईपास पर स्थित साढ़ा पिंड के समीप डिलीवर किया जाना है जिस पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है जिनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News