Punjab : बस से टकराई स्विफ्ट, कार से 2.5 किलो हैरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 08:37 PM (IST)

मोगा (आजाद) : दौलेवाला में एक हादसाग्रस्त कार से अढ़ाई किलो हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया है जबकि एक अस्पताल में उपचाराधीन है। डी.एस.पी. धर्मकोट जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि गत दिवस कोटईसे खां के जी.आर. मैरिज पैलेस के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बस से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दोनों युवक चालक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रत्तोके तरनतारन तथा दर्शन सिंह निवासी गांव भिखीविंड तरनतारन घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा कि जब बस चालक अपनी बस को रोककर कार से दोनों घायल युवकों को बाहर निकाल रहा था तो उसे कार में एक पारदर्शी लिफाफा दिखाई पड़ा। उन्होंने सहायक थानेदार जगमोहन सिंह को जानकारी दी और तलाशी लेने पर उसमें से 2.5 किलो हैैरोइन बरामद हुई।

पुलिस चौकी दौलेवाला के प्रभारी जगमोहन सिंह ने कहा कि दर्शन सिंह की हालत ठीक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया जबकि गुरप्रीत सिंह उपचाराधीन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News