रेलवे में नौकरी लगवाने का लालच देकर ठगे लाखों, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 01:24 PM (IST)

खन्ना: खन्ना पुलिस ने करनैल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव तुरमरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों सुरजीत सिंह पुत्र महल सिंह, महल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव टिब्बी कलां थाना ममदोट जिला फिरोजपुर हाल निवासी वार्ड नंबर 13 दोराहा तथा परमजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी भरपूरगढ़ तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता करनैल सिंह के अनुसार परमजीत सिंह उसके मामा का दामाद है जिस कारण उनकी जान पहचान है। एक दिन परमजीत सिंह उनके घर आया जिसने कहा कि उसकी भांजी का पति सुरजीत सिंह रेलवे में बड़ा अफसर डी.आई.जी. लगा हुआ है। उसे बोलकर वह उसकी दोनों बेटियों संदीप कौर व पवनप्रीत कौर को रेलवे में नौकरी दिला देगा। इसके बदले उनसे 5 लाख रुपए की मांग की गई। दोनों बेटियों के साथ-साथ उसके भांजे गुरविंदर सिंह को रेलवे में भर्ती कराने की बात हुई। तीनों को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए मांगे गए।

7 फरवरी 2022 को 40 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए थे। जिसकी रसीद पुलिस को दी गई। पैसे लेने के बाद परमजीत सिंह ने भरोसा दिलाया कि बेटियों को रेलवे में नौकरी दिलाने का प्रोसैस शुरू हो गया है। बाकी पैसों का प्रबंध किया जाए। इसके बाद परमजीत सिंह ने उनसे 3 लाख रुपए की मांग की। 27 फरवरी 2020 को बाबू कौर चंद के पास से 3 लाख रुपए परमजीत सिंह व महल सिंह को दे दिए गए थे। बाकी की रकम 1 लाख 60 हजार रुपए परमजीत सिंह उसके घर से थोड़े-थोड़े करके लेकर चला गया।

मार्च 2020 में परमजीत सिंह उसकी बेटियों से कहने लगा कि दिल्ली में ट्रेनिंग होनी है। 1 महीने उसकी बेटियों को दिल्ली ले गया। इस उपरांत आरोपी परमजीत सिंह उसे टाल-मटोल करता रहा। बहाना बनाता रहा कि उसका रिश्तेदार जोकि डी.आई.जी. है उसका अन्य स्टेट में ट्रांसफर हो गया है। वहीं इसी बीच उसके भांजे को नौकरी दिलाने के नाम पर भी लाखों रुपए वसूले गए। आरोपियों ने करनैल सिंह की बेटियों को नौकरी दिलाने के बदले 5 लाख रुपए तथा भांजे गुरविंदर सिंह को नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 60 हजार रुपए की ठगी मारी।

जांच के दौरान सामने आया कि महल सिंह का बेटा सुरजीत सिंह किसी महकमे में नौकरी नहीं करता। महल सिंह अपने बेटे को आर.पी.एफ. लुधियाना में तैनात होने की बात कहते हुए बयानों में आई.जी. रेलवे के साथ ड्यूटी करता बताता था तो जांच में यह भी सामने आया कि महल सिंह का बेटा सुरजीत सिंह आर.पी.एफ. में भी नौकरी नहीं करता है। इस प्रकार तीनों आरोपी लोगों को झांसे में लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मारते थे जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News