सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगे लाखों, पुलिस ने केस किया दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 04:28 PM (IST)
जीरा (गुरमेल सेखवां): थाना जीरा सिटी की पुलिस ने गांव कोहाला निवासी व्यक्ति के बेटे को इंकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ लाखों रुपए की ठगी करने वाले दोषी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी जीरा के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता भगवंत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह वासी गांव कोहाला ने बताया कि वह अपने बेटे बलतेज सिंह को सरकारी नौकरी लगवाना चाहता था और उसे उसके रिश्तेदार मनजीत सिंह ने बताया कि वह कुलविन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मकान नंबर 354/2,सैक्टर 41ए चंडीगढ़ सैक्टर 49 को जानता है और वह डाक विभाग व इंकम टैक्स विभाग में अच्छी जान-पहचान रखता है और वह 12वीं कक्षा पास लड़के व लड़कियों को नौकरी पर लगवाता है। जिसके बाद पीड़ित ने कुलविन्द्र सिंह के साथ बातचीत की और उसे कहा कि उसके बेटे बलतेज सिंह को वह इंकम टैक्स में नौकरी लगवा दे तो उसने 12 लाख रुपए की राशि की मांग की।
पीड़ित ने बताया कि उसने दोषी को तीन किश्तों में 12लाख रुपए की राशि दे दी थी, लेकिन दोषी ने उसके बेटे बलतेज सिंह को नौकरी नहीं लगवाई और उसने उसके साथ 12 लाख रुपए की ठगी की है। मामले की जांच कर रहे निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोषी कुलविन्द्र सिंह पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

